अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में 6 अक्टूबर के दिन की एक खास अहमियत है। दरअसल 1927 में छह अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के गूंगे सिनेमा ने बोलना सीखा था। यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ था। सिनेमा की बात हो और भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज़ मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ रिलीज़ हुई थी।
इतिहास के पन्नों में दर्ज 6 अक्टूबर के दिन की कुछ घटनाएं
1683 में 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।
1973 में इसी दिन इसरायल के ऊपर मिस्र और सीरिया के फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू कर दिया था।
1995 में दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।